कुरकुरी लाजवाब पूरी बनाने की आवश्यक सामग्री
◆दो कटोरी गेहूं का आटा,
◆पाव कटोरी भुना रवा,
◆पाव कटोरी बेसन,
◆आधी कटोरी गरम तेल,
◆एक कटोरी कटी बारीक मैथी
◆2 चम्मच सिके हुए तिल,
●एक चम्मच सौंफ,
◆2 हरी मिर्च,
◆आधा चम्मच हल्दी,
◆एक चम्मच अजवाइन,
◆ नमक,
◆लाल मिर्च स्वादानुसार।
कुरकुरी लाजवाब पूरी बनाने की विधि
सर्वप्रथम आटा, बेसन और रवा मिलाएं। उसमें सभी मसाले मिलाएं। तेल मिलाकर हाथ से मसल लें। सबसे अंत में मैथी मिलाएं व गुनगुने पानी से कड़ा गूंथें।
फिर छोटी-छोटी लोई बनाते जाएं व धीमी आंच पर तलें। तैयार हैं कुरकुरी लाजवाब पूरियां। अब इन्हें सर्व करें।
Post a comment